ऑर्डर रद्द करना
कब तक
उसी दिन शाम 4 बजे से पहले, यानी parcel भेजे जाने से पहले।
कैसे
फ़ोन करके — 98120-58674 / 92543-58674 / 01662-283072
ऑर्डर नंबर तैयार रखिए।
भेजने के बाद
parcel डाकघर में जमा हो जाने के बाद ऑर्डर रद्द नहीं होता, और मन बदलने पर किताब वापस भी नहीं होती। इसलिए ऑर्डर देने से पहले किताब के पन्ने पर उसका पुस्तक इंडेक्स ज़रूर देख लीजिए।
पैसा कब वापस
अगर पूरा पैसा पहले दिया था और ऑर्डर भेजने से पहले रद्द हो गया, तो पूरा पैसा — डाक ख़र्च समेत — 2 दिन के अंदर वापस भेज दिया जाएगा।