किताब वापस करना
ऑर्डर देने से पहले
हर किताब के page पर उसका पूरा पुस्तक इंडेक्स दिया गया है, और लेखक का ब्योरा भी। ऑर्डर देने से पहले उसे पढ़कर देख लीजिए कि किताब आपके काम की है या नहीं।
एक बार जाँच लेने से दोनों का समय बचता है — आपका भी और हमारा भी। और बेकार में डाक ख़र्च और भेजने की मेहनत भी नहीं लगती।
कितने दिन में
किताब मिलने के 2 दिन के अंदर हमें फ़ोन कीजिए। इसके बाद वापसी नहीं ली जाती।
फ़ोन: 98120-58674 / 92543-58674 / 01662-283072
किन हालात में लेते हैं
वापसी सिर्फ़ इन हालात में होती है: किताब फटी हुई या ख़राब हालत में पहुँचे, पन्ने कम या उलटे लगे हों, या आपके ऑर्डर की जगह कोई दूसरी किताब पहुँच जाए। पसंद न आने या मन बदलने पर वापसी नहीं होती। ऐसी हालत में हम उसी किताब की सही कॉपी भेजते हैं। सही कॉपी हमारे पास न हो, तो पूरा पैसा लौटाया जाता है।
किन हालात में नहीं लेते
- किताब पढ़ ली गई हो, या उस पर लिखा/निशान लगाया गया हो
- 2 दिन बीत जाने के बाद
- किताब आपके पास पहुँचने के बाद ख़राब हुई हो — जैसे पानी गिर गया, फट गई या मुड़ गई
डाक ख़र्च कौन देगा
ख़राब या गलत किताब वापस भेजने में जो डाक ख़र्च लगेगा, वह हम आपको लौटा देंगे। उसकी जगह सही किताब हम अपने ख़र्च पर भेजेंगे।
वापस कैसे भेजें
फ़ोन पर बात होने के बाद किताब उसी हालत में, ठीक से पैक करके हमारे पते पर भेज दीजिए। Tracking number ज़रूर ले लीजिए और हमें बता दीजिए।
Health Today Publication
10, बिन्दल धर्मशाला मार्केट, बाजार वकीलान, हिसार (हरियाणा) – 125001