आपकी जानकारी और निजता
Health Today Publication किताबें और अख़बार निकालता है। जब आप हमसे किताब मँगवाते हैं या अख़बार लगवाते हैं, तो हमें आपका नाम, फ़ोन और पता चाहिए होता है — वरना सामान पहुँचेगा कैसे। इस पन्ने पर साफ़-साफ़ लिखा है कि हम क्या-क्या लेते हैं, क्यों लेते हैं, कहाँ रखते हैं और आप उसे कैसे हटवा सकते हैं।
हम आपकी जानकारी न किसी को बेचते हैं, न किराए पर देते हैं।
## हम क्या जानकारी लेते हैं
Order करते समय आप ख़ुद हमें देते हैं:
- आपका नाम
- मोबाइल नंबर
- पूरा पता, शहर, ज़िला, राज्य और PIN
- Email (चाहें तो — ज़रूरी नहीं)
- कोई ख़ास बात, जो आप नोट वाले box में लिखते हैं
If you tap 'Use my current location', we use your location only to create your DIGIPIN for delivery.
Website ख़ुद से इतना रखती है:
- आपके internet connection के पते (IP) की एक गुप्त निशानी। असली IP हम कहीं नहीं रखते, सिर्फ़ उसका बदला हुआ रूप, ताकि एक ही जगह से बार-बार नकली order न आएँ।
- आपका browser कौन-सा है (जैसे Chrome), ताकि गड़बड़ी पकड़ी जा सके।
फ़ोन या WhatsApp पर order देने वाले ग्राहकों की भी यही जानकारी हम ख़ुद system में लिखते हैं।
## हम यह जानकारी क्यों लेते हैं
- किताब या अख़बार आप तक पहुँचाने के लिए
- Order पक्का करने के लिए फ़ोन करने के लिए
- वापसी, बदली या शिकायत निपटाने के लिए
- अगली बार आप order करें या subscription आगे बढ़वाएँ, तो पुराना रिकॉर्ड देखकर काम आसान करने के लिए
- अपने हिसाब-किताब और क़ानूनी ज़रूरतों के लिए
- नकली और spam order रोकने के लिए
इससे अलग किसी काम में हम आपकी जानकारी इस्तेमाल नहीं करते।
## किसके साथ बाँटते हैं
- **डाक विभाग (India Post)** — सामान भेजने के लिए नाम, पता और मोबाइल।
- **Website चलाने वाली कंपनियाँ** — हमारी website Vercel पर चलती है और जानकारी Neon के database में सिंगापुर वाले server पर रहती है। किताबों-लेखों की सामग्री Sanity पर रहती है। ये कंपनियाँ हमारी जानकारी अपने काम में इस्तेमाल नहीं करतीं।
- **आगे चलकर** — जब हम order की सूचना वाले email और OTP वाले SMS चालू करेंगे, तब आपका email या मोबाइल उन्हीं कंपनियों तक जाएगा, सिर्फ़ वही संदेश भेजने के लिए।
- **क़ानूनी ज़रूरत पर** — अदालत या सरकारी विभाग माँगे तो देना पड़ सकता है।
इसके अलावा किसी को नहीं।
## पैसे का लेन-देन
अभी हम सिर्फ़ COD लेते हैं, यानी पैसा डिलीवरी के समय। हम आपके card, UPI या bank की कोई जानकारी न माँगते हैं, न रखते हैं। आगे online payment शुरू हुआ, तो पैसा payment कंपनी के अपने सुरक्षित पन्ने पर जाएगा और card की जानकारी हमारे पास कभी नहीं आएगी।
## Cookies
Cookie एक छोटी-सी पर्ची होती है, जो website आपके browser में रखती है।
- **Cart वाली cookie** — ताकि आपकी चुनी हुई किताबें पन्ना बदलने पर भी cart में रहें। 30 दिन चलती है, हर बार cart छूने पर समय आगे बढ़ जाता है।
- **Order देखने वाली cookie** — ताकि order के बाद धन्यवाद वाला पन्ना सिर्फ़ आपको दिखे, किसी और को नहीं। 7 दिन।
- **Admin वाली cookie** — सिर्फ़ हमारी टीम के login के लिए, 12 घंटे।
ये तीनों website चलाने के लिए ज़रूरी हैं। इनके अलावा हमारी site दो और चीज़ें चलाती है:
- Google Analytics — यह गिनने के लिए कि कितने लोग site पर आते हैं और कौन-से लेख पढ़े जाते हैं।
- Meta Pixel — Facebook और Instagram पर हमारे विज्ञापन और पहुँच का हिसाब रखने के लिए।
ये दोनों आपके browser में अपनी cookies रखते हैं। इन्हें बंद करना हो तो अपने browser की cookie setting में जाकर cookies रोक या मिटा सकते हैं। Google Analytics को पूरी तरह बंद करने के लिए Google का opt-out add-on लगा सकते हैं: https://tools.google.com/dlpage/gaoptout
## कितने दिन रखते हैं
- **आपका रिकॉर्ड** — जब तक हमारा-आपका लेन-देन चलता रहे। ग्राहक सालों बाद दोबारा order करते हैं और अख़बार वाले हर साल subscription आगे बढ़वाते हैं, इसलिए हम पुराना रिकॉर्ड सँभालकर रखते हैं। आप कहेंगे तो हटा देंगे — नीचे "आपके अधिकार" देखें।
- **नकली order रोकने वाला रिकॉर्ड** (IP की गुप्त निशानी) — 2 दिन बाद अपने आप मिट जाता है।
- **Backup** — हमारे अपने backup 60 दिन तक, उसके बाद अपने आप हट जाते हैं। Database कंपनी अपनी तरफ़ से पिछले 7 दिन का रिकॉर्ड रखती है, ताकि गड़बड़ी होने पर data वापस लाया जा सके।
अगर आप अपनी जन्मतिथि बताते हैं (ज़रूरी नहीं), तो हम उसे सिर्फ़ जन्मदिन या त्योहार की शुभकामना भेजने के लिए रखते हैं — वह भी तभी जब आपने SMS/WhatsApp की सहमति दी हो। आप कभी भी "अब मत भेजो" कहकर इसे रुकवा सकते हैं, और यह जानकारी किसी को नहीं दी जाती।
जन्मतिथि
अगर आप अख़बार के subscriber हैं या आपने किताब मँगवाई है, तो आपकी जन्मतिथि हमारे record में
हो सकती है — वो आपने ही form में दी होती है। इसका इस्तेमाल हम सिर्फ़ जन्मदिन की शुभकामना
भेजने के लिए करते हैं, SMS या WhatsApp पर। नहीं चाहिए तो हमें बता दीजिए, हटा देंगे।
marketing संदेश और आपकी सहमति
जन्मदिन, त्योहार या किसी offer जैसे marketing संदेश (SMS / WhatsApp / ईमेल) हम आपकी
सहमति के बाद ही भेजते हैं। यह सहमति आप कभी भी वापस ले सकते हैं — हमें फ़ोन या WhatsApp
पर कह दीजिए, या SMS में बताए तरीक़े से रोक दीजिए। उसके बाद ऐसा कोई संदेश नहीं जाएगा।
आपने कब सहमति दी और कब वापस ली, इसका record हम रखते हैं। यह record बदला या मिटाया
नहीं जाता।
आपके order की सूचना, OTP और delivery से जुड़े संदेश इनसे अलग हैं — वे आपके अपने काम के
लिए भेजे जाते हैं, और सहमति वापस लेने पर भी आते रहेंगे।
PIN की जाँच का record
जब आप किताब के पन्ने या checkout पर PIN डालकर delivery देखते हैं, तो हम सिर्फ़ इतना सेव
करते हैं: PIN, उसका ज़िला और राज्य, किस पन्ने से जाँच हुई, और समय — साथ में आपके इंटरनेट
पते का एक hash, जिससे असली पता वापस नहीं निकाला जा सकता। आपका नाम, फ़ोन या असली IP पता
इसमें कभी नहीं रखा जाता।
यह कच्चा record 13 महीने रखा जाता है, फिर मिट जाता है। उससे बना महीने का जोड़ — यानी किस
ज़िले से कितनी जाँच हुई — हमेशा रहता है, क्योंकि उसमें किसी की कोई निजी जानकारी होती ही नहीं।
इसका इस्तेमाल हम सिर्फ़ यह समझने के लिए करते हैं कि किन इलाक़ों से किताबों की माँग आ रही है।
आप हमारी साइट पर कहाँ से आए
आप किस रास्ते से हमारी साइट पर आए — जैसे Google, Facebook, या किसी प्रचार के link से —
यह हम एक बेनाम cookie (htp_visit, 30 दिन) के साथ सहेजते हैं, ताकि पता चले कौन-सा प्रचार
सच में काम कर रहा है।
इसमें आपका नाम, फ़ोन, ईमेल या IP पता नहीं होता। भेजने वाली साइट का सिर्फ़ नाम रखा जाता है,
पूरा पता नहीं। order होने पर यही जानकारी उस order के साथ जुड़ जाती है।
ख़रीदारों की सूची किसी विज्ञापन-दर्शक (audience) में कभी नहीं भेजी जाती।
कौन-सा record कितने दिन रहता है
Cart (जो आपने चुना) 30 दिन
Order देखने की कुंजी 7 दिन
Admin का login 12 घंटे
बार-बार कोशिश की गिनती 2 दिन
PIN जाँच का कच्चा record 13 महीने
PIN जाँच का महीने का जोड़ हमेशा (कोई निजी जानकारी नहीं)
Backup 60 दिन
## आपके अधिकार
आप हमसे कह सकते हैं:
- मेरी कौन-सी जानकारी आपके पास है, बताइए
- इसमें ग़लती है, ठीक कीजिए
- अब ज़रूरत नहीं, हटा दीजिए
नीचे दिए email या फ़ोन पर कहिए। हम 3 दिन के अंदर जवाब देते हैं। ध्यान रहे, जिस order का पैसा और हिसाब हो चुका है, उसका रिकॉर्ड क़ानूनी वजह से रखना पड़ता है — बाकी जानकारी हटा दी जाएगी।
## बच्चों की जानकारी
हमारी किताबें बड़ों के लिए हैं। हम जान-बूझकर 18 साल से कम उम्र के किसी बच्चे की जानकारी नहीं लेते।
## इस नीति में बदलाव
काम का तरीक़ा बदलेगा तो यह पन्ना भी बदलेगा। नीचे हर बार "आख़िरी बदलाव" की तारीख़ लिखी रहेगी।
## संपर्क और शिकायत
किसी भी सवाल या शिकायत के लिए:
रमेश वर्मा — प्रधान संपादक, शिकायत अधिकारी
Health Today Publication
10, बिन्दल धर्मशाला मार्केट, बाजार वकीलान, हिसार (हरियाणा) – 125001
Email: editor@healthtodaynewspaper.com
फ़ोन: 85870-72444
काम के घंटे: सुबह 9 से शाम 6 बजे · संडे और सरकारी छुट्टी पर बंद
जवाब का समय: 3 दिन के अंदर
शिकायत अधिकारी
रमेश वर्मा — प्रधान संपादक (Editor in Chief)
- फ़ोन:
- 7015415237
- जवाब का समय:
- 3 दिन के अंदर