शर्तें
यह site किसकी है
Health Today Publication
10, बिन्दल धर्मशाला मार्केट, बाजार वकीलान, हिसार (हरियाणा) – 125001
Health Today Publication एक proprietorship firm है, जिसके मालिक रमेश वर्मा हैं।
हम सिर्फ़ प्रिंटेड किताबें बेचते हैं, जिन पर GST लागू नहीं होता। इसलिए हमारे पास GSTIN नहीं है।
ऑर्डर कब पक्का माना जाएगा
ऑर्डर तब पक्का होता है जब हम उसे स्वीकार कर लेते हैं। ऑर्डर देने भर से वह पक्का नहीं होता।
किताब उपलब्ध न हो तो
कभी-कभी किताब ख़त्म हो जाती है और सूचना देर से चढ़ती है। ऐसे में हम आपको फ़ोन करके बताएँगे, और आपका पूरा पैसा वापस कर देंगे।
दाम
दाम बदलने का हक़ हमारे पास है। पर जो ऑर्डर पक्का हो चुका है, उसका दाम नहीं बदलेगा।
अगर किसी किताब का दाम site पर साफ़ तौर पर ग़लत दिख जाए, तो हम उस ऑर्डर को रद्द कर सकते हैं और पूरा पैसा वापस कर देंगे।
Site का content किसका है
इस site का सारा लिखा हुआ, तस्वीरें और किताबों का ब्योरा Health Today Publication का है। बिना हमारी लिखित इजाज़त के इसे कहीं और प्रकाशित करना या इस्तेमाल करना मना है।
किताबों की जानकारी के बारे में
हमारी किताबें पढ़ने और समझने के लिए हैं। इनमें किसी बीमारी के इलाज का दावा नहीं है। अपनी सेहत से जुड़ा कोई भी फ़ैसला अपने डॉक्टर से पूछकर ही कीजिए।
विवाद
किसी भी विवाद पर हिसार, हरियाणा की अदालतों का अधिकार होगा।