मुख्य सामग्री पर जाएँ
Health Today Publication

संपादकीय नीति

यह क्यों है

सेहत से जुड़ी बात पढ़ने वाले को यह जानने का हक़ है कि वह किसने लिखी और किस आधार पर लिखी।

लेख कौन लिखता है

Health Today Publication के Blog लेख प्रधान संपादक रमेश वर्मा लिखते हैं। लिखते समय AI टूल की मदद ली जाती है, जैसे ड्राफ़्ट बनाने, जानकारी ढूँढने और भाषा ठीक करने में। हर लेख को रमेश वर्मा खुद पढ़ते हैं, तथ्य जाँचते हैं और ज़रूरत हो तो बदलते हैं। कोई भी लेख बिना इंसानी जाँच के प्रकाशित नहीं होता।

प्रकाशित होने से पहले जाँच

होम्योपैथी से जुड़ा हर लेख प्रकाशित होने से पहले डॉ. सतीश शर्मा पढ़ते और जाँचते हैं। वे DHMS हैं, वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक हैं, और उनका Reg. No. 5454-A है (Council of Homoeopathic System of Medicine, Haryana)।

आयुर्वेद या किसी दूसरी पद्धति के लेख पर "डॉक्टर द्वारा जाँचा गया" तभी लिखा जाता है जब उसी पद्धति के योग्य डॉक्टर ने उसे सच में जाँचा हो।

आख़िरी मंज़ूरी प्रधान संपादक रमेश वर्मा देते हैं।

जानकारी के स्रोत

Health Today की अपनी प्रकाशित किताबें।

होम्योपैथी और आयुर्वेद के माने हुए ग्रंथ, जैसे Organon, Materia Medica और भारतीय फ़ार्माकोपिया।

सरकारी और मान्य संस्थाएँ, जैसे आयुष मंत्रालय, CCRH, CCRAS और WHO।

जिस लेख में जो स्रोत लिया गया, उसका नाम उसी लेख में दिया जाता है। अगर किसी डॉक्टर का अपना अनुभव लिखा है, तो साफ़ बताया जाता है कि यह अनुभव है, रिसर्च नहीं।

हमारे लेख जानकारी के लिए हैं, डॉक्टर की सलाह की जगह नहीं।

दोबारा कब देखते हैं

जब किसी दवा, नियम या जानकारी में बदलाव की ख़बर मिलती है, या कोई पाठक गलती बताता है, तब लेख दोबारा पढ़ा और ठीक किया जाता है।

लेख पर आख़िरी बार अपडेट होने की तारीख दिखाई जाती है।

इलाज का दावा नहीं

हम किसी बीमारी के इलाज, रोकथाम या ठीक होने का दावा नहीं करते। हमारा content पढ़ने और समझने के लिए है, डॉक्टर की जगह लेने के लिए नहीं।

यह Drugs and Magic Remedies (Objectionable Advertisements) Act का तक़ाज़ा भी है, और हमारी अपनी नीति भी।

गलती मिलने पर

अगर किसी लेख में गलती दिखे तो editor@healthtodaynewspaper.com पर लिखें या 7015415237 पर बताएँ। 3 दिन में जवाब दिया जाता है। गलती सही निकली तो लेख ठीक किया जाता है और लेख के नीचे तारीख के साथ "सुधार" नोट लगाया जाता है कि क्या बदला गया।

पैसे लेकर लेख

अब तक कोई भी लेख पैसे लेकर प्रकाशित नहीं किया गया है। अगर आगे कभी कोई प्रायोजित लेख आया, तो उसके सबसे ऊपर साफ़ "प्रायोजित" लिखा होगा और उसमें किसी रोग को ठीक करने का दावा नहीं होगा। लेखों में Health Today की अपनी किताबों का ज़िक्र आ सकता है। ये हमारी अपनी प्रकाशित किताबें हैं, और यह बात लेख में साफ़ लिखी रहती है।