मुख्य सामग्री पर जाएँ
Health Today Publication

पैसा वापस मिलना

पैसा कब वापस मिलता है

सिर्फ़ इन हालात में पैसा वापस मिलता है:

  1. आप order भेजने से पहले रद्द कर दें — पूरा पैसा, डाक ख़र्च समेत, 2 दिन के अंदर।
  2. ख़राब या गलत किताब की जगह भेजने के लिए सही कॉपी हमारे पास न हो — किताब का पूरा दाम और वापसी का डाक ख़र्च, पता चलते ही 2 दिन के अंदर।
  3. Parcel डाक में रास्ते में खो जाए — पूरा पैसा, डाक ख़र्च समेत, डाक विभाग से पक्का होते ही 2 दिन के अंदर।
  4. ऑर्डर के बाद किताब ख़त्म निकले और हम भेज न सकें — पूरा पैसा, डाक ख़र्च समेत।
  5. Site पर दाम साफ़ तौर पर ग़लत दिखा हो और हम ऑर्डर रद्द करें — पूरा पैसा, डाक ख़र्च समेत।

ख़राब या गलत किताब पर आम तौर पर पैसा नहीं लौटता, उसकी जगह उसी किताब की सही कॉपी भेजी जाती है। पसंद न आने पर न वापसी होती है, न पैसा।

किस रास्ते से

जिस रास्ते से पैसा आया था, उसी रास्ते वापस जाएगा।

COD वाले ऑर्डर में

COD में पैसा हमारे पास online आया ही नहीं था — आपने डाकिये को नक़द दिया था। ऐसी हालत में पैसा आपके बैंक खाते में भेजा जाएगा। इसके लिए फ़ोन पर आपसे खाते की जानकारी ली जाएगी।

पैसे दिए बिना parcel लौट जाए तो

तब कुछ वापस करने को होता ही नहीं — आपने कुछ दिया ही नहीं था।