डिलीवरी
कहाँ भेजते हैं
पूरे भारत में, हर pincode पर। हम India Post से भेजते हैं।
- पूरा पैसा पहले दिया हो — Speed Post Book Parcel से
- COD हो — Value Payable Parcel (VPP) से
हर ऑर्डर के साथ Health Today मासिक अख़बार की कॉपी मुफ़्त भेजी जाती है।
डाक ख़र्च
हर किताब पर ₹50। दो किताबों पर ₹100। मुफ़्त डिलीवरी की कोई सीमा नहीं है — हर ऑर्डर पर डाक ख़र्च लगता है।
कब भेजते हैं
शाम 4 बजे तक का ऑर्डर उसी दिन भेज देते हैं। 4 बजे के बाद का ऑर्डर अगले काम वाले दिन जाता है।
संडे और सरकारी छुट्टी पर डाकघर बंद रहता है, तो उस दिन कुछ नहीं जाता।
पहुँचने में कितने दिन
भेजने के बाद:
- उत्तर भारत — 2 से 3 दिन
- बाक़ी भारत — 4 से 5 दिन
ये India Post के आम अनुभव के दिन हैं। मौसम, त्योहार या डाक विभाग की किसी दिक़्क़त से इनमें फ़र्क़ आ सकता है।
Tracking
हर parcel का tracking number मिलता है। उससे आप डाक सेवा App या India Post की website पर अपना parcel live देख सकते हैं — वहीं comment और शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
COD कैसे काम करता है
डाकिया parcel लेकर आएगा। पैसे देने पर ही किताब मिलेगी।
अगर आप पैसे नहीं देते, तो parcel अपने-आप हमारे पास वापस आ जाता है — आपका कुछ नहीं लगता।