
वैद्य सुभाष शर्मा
BAMS, आयुर्वेदाचार्य (Rajasthan University)
अनुभव
45 साल का क्लिनिकल अनुभव
परिचय
वैद्य सुभाष शर्मा 45 साल से आयुर्वेद की प्रैक्टिस कर रहे हैं। योग्यता BAMS, आयुर्वेदाचार्य — Rajasthan University उनकी लिखी "आयुर्वेद मुक्तावली" 713 पन्नों की रेफरेंस बुक है — 1070 जड़ी-बूटियाँ, 227 रस-रसायन और 41 भस्म, हर एक की पहचान, गुण, मात्रा और अनुपान के साथ। जड़ी-बूटियों के नाम कई भाषाओं में दिए गए हैं, ताकि बाज़ार में पहचानने में दिक़्क़त न हो। "अर्श विमर्श" बवासीर, फिशर और भगंदर पर लिखी गई है — कारण और लक्षण से लेकर जड़ी-बूटी से इलाज, परहेज़, पंचकर्म और क्षारसूत्र तक। इसमें सर्जरी वाला हिस्सा डॉ. दिनेश पाहवा (MBBS, MS सर्जन) का है। दोनों किताबें उन्हीं 45 सालों में देखे गए मरीज़ों से निकली हैं, और आम बोलचाल की हिंदी में लिखी गई हैं।
